रूस में एक दिन में मिले कोरोना के 1,25,836 नए मामले, 600 से ज्यादा लोगों की मौत
मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,25,836 नए मामले दर्ज हुए तथा इस महामारी से 663 और लोगों की मौत हो गयी। इससे एक दिन पहले देश भर में कोरोना संक्रमण के 1,24,070 नये मामले सामने आये थे। संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार काे यह जानकारी दी। केंद्र के मुताबिक इस …
मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,25,836 नए मामले दर्ज हुए तथा इस महामारी से 663 और लोगों की मौत हो गयी। इससे एक दिन पहले देश भर में कोरोना संक्रमण के 1,24,070 नये मामले सामने आये थे।
संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार काे यह जानकारी दी। केंद्र के मुताबिक इस दौरान 17,487 संक्रमित लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराये गये। जो एक दिन पहले से 92.4 फीसदी अधिक है। केंद्र के मुताबिक इसी अवधि में देश भर में इस महामारी को 40,301 और मरीजों ने मात दे दी और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।
