हल्द्वानी: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चाचा से मिलकर घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चाचा से मिलकर घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

फूलचौड़ निवासी गंगा दत्त पांडे के बेटे पंकज (29) की देवलचौड़ में मोबाइल की दुकान है। बताया जाता है कि सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद पंकज ने अपने दोस्त प्रकाश को फोन किया और कहा कि वह अभी घर नहीं जाएगा।

बल्कि पहले कुसुमखेड़ा में रहने वाले चाचा से मिलने जाएगा, उसके बाद घर लौटेगा। बताते हैं कि रात करीब सवा नौ बजे स्कूटी सवार पंकज चाचा के घर से लौट रहा था। करायल से तीनतास की ओर लौटते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पंकज को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात पंकज की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार