हल्द्वानी: दूसरी शादी पर अड़ा पति, पत्नी ने लिखायी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दस साल बाद तलाक देकर दूसरी शादी करने पर जब पति अड़ गया तो पत्नी थाने पहुंच गयी। विवाहिता ने ससुरालियों और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामलीला मोहल्ले में रहने वाली हिना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दस साल बाद तलाक देकर दूसरी शादी करने पर जब पति अड़ गया तो पत्नी थाने पहुंच गयी। विवाहिता ने ससुरालियों और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामलीला मोहल्ले में रहने वाली हिना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 20 जनवरी 2012 को सावित्री कॉलोनी बरेली रोड निवासी उमेश गुप्ता के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से ससुराली खुश नहीं थे।

पीड़िता पर मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच बेटी के जन्म से पति और ससुरालियों का व्यवहार और क्रूर हो गया। आरोप है कि पति दूसरी शादी करने की बात कहकर तलाक देने का दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। शादी बचाए रखने के लिए महिला ने मायके से दो लाख रुपये लाकर ससुरालियों को दिए, लेकिन व्यवहार नहीं ‌बदला।

इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष काउंसिलिंग के लिए महिला ऐच्छिक ब्यूरो भी नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने पति उमेश गुप्ता, ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सास तारा देवी, ननद जागृति, ननदोई व जेठ नरेन्द्र गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

संबंधित समाचार