काशीपुर: चार पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा करते पकड़े
काशीपुर, अमृत विचार। दिल्ली से लौटते समय काशीपुर डिपो की रोडवेज बस में चार पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। यातायात टीम ने रिपोर्ट तैयार कर संबंधित डिपो को भेज दी है। रोडवेज डिपो काशीपुर की बस (यूके 07पीए 4372) काशीपुर से दिल्ली गई थी। शाम को लौटते समय काठगोदाम यातायात टीम मुरादाबाद …
काशीपुर, अमृत विचार। दिल्ली से लौटते समय काशीपुर डिपो की रोडवेज बस में चार पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। यातायात टीम ने रिपोर्ट तैयार कर संबंधित डिपो को भेज दी है।
रोडवेज डिपो काशीपुर की बस (यूके 07पीए 4372) काशीपुर से दिल्ली गई थी। शाम को लौटते समय काठगोदाम यातायात टीम मुरादाबाद में चेकिंग कर रही थी। कॉसमॉस अस्पताल के पास टीम ने बस को रोककर जांच की। इसमें मुरादाबाद से भोजपुर तक चार पुलिस कर्मी बिना टिकट यात्रा करते मिले।
यातायात अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि देहरादून डिपो की बस में बेटिकट यात्रा करने की शिकायत पर मुरादाबाद के पास टीम के साथ चेकिंग की गई। काशीपुर व रामनगर तीन रोडवेज बसों की जांच की गई। काशीपुर डिपो की बस में चार पुलिसकर्मी मुरादाबाद-भोजपुर तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए हैं। पुलिस कर्मी टिकट नहीं ले रहे थे। रिपोर्ट तैयार कर काशीपुर डिपो को भेज दी गई है। इसके बाद कांठ रोड पर बसों की जांच की गई।
