काशीपुर: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगे 4.75 लाख रुपये
काशीपुर, अमृत विचार। खुद को हल्दीराम कंपनी का फ्रेंचाइजी हेड बताकर साइबर ठग ने एक व्यापारी के साथ 4.75 लाख रुपए की ठगी कर दी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मजरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी माज …
काशीपुर, अमृत विचार। खुद को हल्दीराम कंपनी का फ्रेंचाइजी हेड बताकर साइबर ठग ने एक व्यापारी के साथ 4.75 लाख रुपए की ठगी कर दी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मजरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी माज शरीफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 29 नवंबर 2021 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को हल्दीराम कंपनी का फ्रेंचाइजी हेड ऑफिसर बताया। उसने कहा कि आपको हल्दीराम की एजेंसी दी जा रही है। जिसके लिए आपको 4.75 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा करने पड़ेंगे। जिस पर माज शरीफ ने उसके खाते में पैसे जमा करवा दिए। लेकिन उसको एजेंसी नहीं मिली। जिसके बाद उसने जांच पड़ताल की तो उसको अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
