रुद्रपुर: टेंपो चालक नेमचंद्र की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई टेंपो चालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। नेमचंद्र के गले और सिर पर चोट के निशान होने से उसकी पत्नी ने एक परिचित पर ही पति की हत्या का आरोप लगाया है। पंतनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई टेंपो चालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। नेमचंद्र के गले और सिर पर चोट के निशान होने से उसकी पत्नी ने एक परिचित पर ही पति की हत्या का आरोप लगाया है। पंतनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रम्पुरा निवासी कल्पना ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति नेमचंद्र 28 जनवरी को दिन में 12 बजे अपना टेंपो लेकर घर से निकला था। रात 8 बजे उसने खाना खाने के लिए बुलाने के उद्देश्य से पति को फोन किया तो नेमचंद्र ने कहा कि वह झील से सिडकुल का एक चक्कर लगाकर आता है। नेमचंद्र ने यह भी बताया कि उनके साथ परिचित रानू भी है जो उनके घर पर आता-जाता रहता था।

कल्पना के अनुसार परिचित रानू ने भी फोन पर उससे बात की और कहा कि नेमचंद्र उनके साथ है उसकी चिंता मत करो। महिला ने बताया कि एक घंटे बाद करीब 9 बजे उसने फिर से नेमचंद्र को फोन तो फोन बंद आया। इसके साथ ही रानू का फोन भी बंद मिला। अगले दिन सुबह सिडकुल पुलिस ने उसे पति की मौत की सूचना दी। कल्पना का आरोप है कि उसके पति के सिर व शरीर पर चोट के निशान को देखकर लगता है कि उनके पति की हत्या की गई है। कल्पना ने रानू पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार