काशीपुर: सूर्या फैक्ट्री में गार्डों को बंधक बनाकर डाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बंद पड़ी फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेट लूट कर ले गए। पुलिस ने जीएम की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर …

काशीपुर, अमृत विचार। बंद पड़ी फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेट लूट कर ले गए।

पुलिस ने जीएम की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग छह बदमाश महुआखेड़ागंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए।

इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व कॉपर की प्लेटें निकाल लीं और फरार हो गए‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार