यूपी चुनाव 2022: अपर्णा यादव ने अदिति सिंह के पक्ष में किया डोर टू डोर जनसंपर्क
रायबरेली। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि भाजपा नेतृत्व उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, उसे वह निभाएंगी। कहा भाजपा संघर्ष वादियों की पार्टी है, राष्ट्र हित …
रायबरेली। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि भाजपा नेतृत्व उन्हें जो जिम्मेदारी देगा, उसे वह निभाएंगी। कहा भाजपा संघर्ष वादियों की पार्टी है, राष्ट्र हित में काम करने वाली पार्टी है।
पहली बार रायबरेली आई अपर्णा यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के डिगहा गांव में अदिति सिंह के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। यहां घर-घर लोगों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों से अपर्णा ने कहा, सरकार बनने के बाद सभी को योजनाओं को लाभ दिया जाएगा।
डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने के बाद अपर्णा यादव ने वरिष्ठ मतदाताओं से मुलाकात की और भाजपा सरकार की खूबियों के बारे में उनको बताया। इसके बाद अपर्णा ने ससलारपुर में युवाओं से मुलाकात की। वहीं राही में जनसंपर्क किया। साथ ही बछरावां में जन संपर्क किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र भी लिए।
यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: 10 सालों में मुख्यमंत्रियों की 1337 घोषणाएं नहीं हो पाईं पूरी, आरटीआई से खुलासा
