गदरपुर: पर्यवेक्षक ने ली प्रत्याशियों की बैठक, पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। चुनाव पर्यवेक्षक एवं आरओ ने प्रत्याशियों की एक बैठक ली। जिसमें जिसमें दो प्रत्याशी खुद और तीन प्रत्याशियों के एजेंट उपस्थित हुए। इस दौरान पर्यवेक्षक उप्पल विश्वास एवं आरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने नई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें इनडोर-आउटडोर सभा में आम लोगों की उपस्थिति के बारे में …

गदरपुर, अमृत विचार। चुनाव पर्यवेक्षक एवं आरओ ने प्रत्याशियों की एक बैठक ली। जिसमें जिसमें दो प्रत्याशी खुद और तीन प्रत्याशियों के एजेंट उपस्थित हुए। इस दौरान पर्यवेक्षक उप्पल विश्वास एवं आरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने नई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें इनडोर-आउटडोर सभा में आम लोगों की उपस्थिति के बारे में बताया गया। सभा में अधिकतम एक हजार लोग ही एकत्र हो सकते हैं। इसके लिए स्थान देखने के बाद भी अनुमति लेनी पड़ेगी।

उन्होंने प्रत्याशियों को जानकारी देते हुए बताया कि पंफलेट, बैनर, फ्लैक्सी की भी अनुमति लेनी पड़ेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से जगदीश सरकार, बीजेपी के राजेश पांडेय, समाजवादी के प्रत्याशी शहरूम टोनी पठान, न्याय धर्म सभा के प्रत्याशी लाल बहादुर उपस्थित थे।

वहीं आरओ ने बताया कि इस बार गदरपुर विधानसभा में कुल 143636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 69210 महिलाएं 74424 पुरुष 2 ट्रांसजेंडर 1381 दिव्यांग, 2956 मतदाता 80 साल के ऊपर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। उन्होंने बताया कि 166 मतदेय स्थल बनाये गये है जिसमें 43 संवेदनशील व 41 अधिक संवेदनशील मतदेय है। दो जोन मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं। जो निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग देंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव