हल्द्वानी: सीसीटीवी में कैद हुए कार तोड़ने वाले युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। नैनीताल रोड पर दुकान के बाहर खड़ी कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में दुकान मालिक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। टेढ़ी पुलिया निवासी मोहन श्रीवास्तव की जजी के पास डेली कार श्रृंगार के नाम से दुकान है। मोहन की मानें तो कुछ दिनों पूर्व …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। नैनीताल रोड पर दुकान के बाहर खड़ी कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में दुकान मालिक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

टेढ़ी पुलिया निवासी मोहन श्रीवास्तव की जजी के पास डेली कार श्रृंगार के नाम से दुकान है। मोहन की मानें तो कुछ दिनों पूर्व उनकी दुकान पर एक अल्टो कार ठीक होने के लिए आई थी। हर रोज वह कार को दुकान के बाहर ही खड़ी करके जाते थे। बीती 30 जनवरी की रात तकरीबन साढ़े 12 बजे करीब आधा दर्जन युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी।

तोड़फोड़ की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अगली सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो घटना का पता लगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना भोटियापड़ाव चौकी को दी। दुकान मालिका का कहना है कि लिखित तहरीर देने के बावजूद न तो अभी रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही आरोपी पकड़े गए हैं।

संबंधित समाचार