तकनीक का उपयोग कर कार्यों को बनाएं आसान: मुख्य सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि प्रदेश की विभागीय योजनाओं में तकनीक तथा अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाकर कार्यों को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर दूसरे राज्यों का भ्रमण कर, वहां की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश …

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि प्रदेश की विभागीय योजनाओं में तकनीक तथा अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाकर कार्यों को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर दूसरे राज्यों का भ्रमण कर, वहां की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में भी गवर्नेन्स में अपेक्षित सुधार करके उन्हें क्रियान्वित किया जा सकता हैं।

कार्य करने के तरीके में परिवर्तन लाएं अधिकारी: मुख्य सचिव

वित्त, नियोजन, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा प्रशासनिक सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि वित्त, नियोजन, नियुक्ति एवं कार्मिक, न्याय तथा प्रशासनिक सुधार विभाग दूसरे सभी विभागों की मदद तथा दिशा निर्देशन करते हैं, अतः उन्हें अपने कार्य करने के तरीकों में इस प्रकार के परिवर्तन लाने चाहिए, जिससे कि तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करके चीजों को बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करके तथा अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाकर हम कार्यों को आसान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेस्ट प्रैक्टिसेज को समझने के लिए सफल राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया जाये तथा जरूरी होने पर वहां पर जाकर उनको नजदीक से देखा भी जाये।

तकनीक का इस्तेमाल कर गवर्नेंस में लाया जाए सुधार

प्रशासनिक सुधार विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विभागों में शासकीय कार्य निष्पादन को बेहतर करने के लिए ठोस कार्यवाही की जाये तथा तकनीक का इस्तेमाल कर गवर्नेन्स में अपेक्षित सुधार लाकर उसे क्रियान्वित किया जाये।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कार्मिकों को कार्य निष्पादन के लिए स्वच्छ एवं अच्छा वातावरण दें। कार्यालय स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो, निष्प्रयोज्य पत्रावलियों को नियमानुसार वीड आउट कराया जाये तथा प्रचलित व प्रयोग में आ रही पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन कर उनको रिकार्ड रूम में जमा करा दिया जाये।

उन्होंने कहा कि सिस्टम को अधिक प्रभावी और दक्ष कैसे बना सकते हैं, इसके लिए चिन्तन करें तथा विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर इस पर ब्रेन स्टार्मिंग करें। उन्होंने डिलीवरी सिस्टम को जन सामान्य के लिए आसान एवं सुविधाजनक बनाने के लिए तरीकों को एक्सप्लोर करने को कहा।

यह भी पढ़ें: संभल : घने कोहरे में खड़े कैंटर में घुसा वाहन, चालक गंभीर

संबंधित समाचार