बरेली: 100 फीसदी किशोर प्रतिरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में त्राहि-त्राहि मचाई थी। सैकड़ों संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तीसरी लहर में इस प्रकार की तबाही का सामना न करना पड़े इसके लिए शासन ने पूर्व में तैयारियां जारी कर दी थीं। इसी क्रम में जिले में कोरोना से लोगों को बचाव …

 बरेली,अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में त्राहि-त्राहि मचाई थी। सैकड़ों संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तीसरी लहर में इस प्रकार की तबाही का सामना न करना पड़े इसके लिए शासन ने पूर्व में तैयारियां जारी कर दी थीं। इसी क्रम में जिले में कोरोना से लोगों को बचाव हो सके इसके लिए बीते वर्ष जनवरी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया था।

बीते दिनों व्यस्कों का लक्ष्य पूर्ण हुआ था। अब किशोरों का लक्ष्य भी 100 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को किशोरों के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई। इस दौरान 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब तीन लाख से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

सोमवार तक लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। 100 फीसदी किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज तो वहीं 75 फीसदी किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

बरेली: भाजपा प्रत्याशी डा.अरुण कुमार पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार