बरेली: नशे में गिरकर हुए घायल, परिजनों ने मारपीट की दर्ज करा दी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नशे में गिरकर दो युवक घायल हो गए। वहीं युवकों के परिजनों ने मारपीट की आशंका जताते हुए मोहल्ले के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवकों के होश में आने पर परिजनों को सच्चाई पता चली। इसके बाद सुभाषनगर थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सुभाषनगर …

बरेली, अमृत विचार। नशे में गिरकर दो युवक घायल हो गए। वहीं युवकों के परिजनों ने मारपीट की आशंका जताते हुए मोहल्ले के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवकों के होश में आने पर परिजनों को सच्चाई पता चली। इसके बाद सुभाषनगर थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार के रहने वाले यशपाल उर्फ सुरेश की ओर से मोहल्ले के ही रहने वाले अमन कन्नौजिया व संजय प्रजापति के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यशपाल का आरोप था कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे उनके चचेरा भाई सतीश को अमन व संजय ने घेरकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसे बचाने पहुंचे उसके भाई दिनेश को भी पीटकर घायल कर दिया। यशपाल की तहरीर मिलने पर सुभाषनगर पुलिस ने अमन व संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

मंगलवार को बातचीत के दौरान यशपाल ने बताया कि असल में उनके चचेरे भाई सतीश व दिनेश नशे की हालत में गिर गए थे। उस समय सिर में कांच लगने की वजह से सतीश घायल हो गया था। मंगलवार को जब दोनों युवक होश में आए तो उन्होंने परिजनो को सच्चाई बताई। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया।

संबंधित समाचार