बरेली: 500 संवेदनशील बूथों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी। इसको लेकर जिला पंचायती राज विभाग की ओर से करीब पांच सौ संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी। इसको लेकर जिला पंचायती राज विभाग की ओर से करीब पांच सौ संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

इसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी को संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत को मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कैमरों के जरिए मतदान केंद्रों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें-

बरेली: बदायूं रोड पर एक रिसॉर्ट और एमबी इंटर कॉलेज के पास ग्राउंड में स्क्रीन पर मोदी को सुनेंगे 1000 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

संबंधित समाचार