बरेली: बोलेरो से अगम मौर्या की प्रचार सामग्री बरामद, पुलिस ने जब्त की कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस की कोशिश है कि किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इसी बीच बुधवार को बिथरी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी अगम मौर्या की गाड़ी से कैंट पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद अब पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस की कोशिश है कि किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इसी बीच बुधवार को बिथरी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी अगम मौर्या की गाड़ी से कैंट पुलिस ने भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की है। किसी भी तरह की कोई परमीशन न होने की वजह से पुलिस ने फिलहाल गाड़ी को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गाड़ी से मिले पोस्टर और बैनर
दरअसल, बुधवार को पुलिस गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच कैंट के बीरगंना चौक के पा से पुलिस को यूपी 24 एल 8889 नंबर की एक गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया गया। तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में पोस्टर, बैनर, कार्ड समेत तमाम प्रचार की साम्रगी प्राप्त हुई। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने इसके बारे में जानकारी मांगी तो स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। जिसकी वजह से पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अगम मौर्या की तरफ से नहीं मिला जबाव
जब इस बारे में बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी अगम मौर्या से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। जिसकी वजह से उनसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़े-

बरेली: मौसम खराब होने की वजह से लखीमपुर नहीं उतर सके राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार