World Cup Qualifiers: दक्षिण कोरिया ने विश्व कप के लिये किया क्वालीफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोल। दक्षिण कोरिया ने दुबई में सीरिया को 2 . 0 से हराकर लगातार दसवीं बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बना ली है। दक्षिण कोरिया के लिये किम जिन सू और वोन चांग हून ने दूसरे हाफ में गोल दागे। कतर में होने वाले 32 टीमों के विश्व कप में जगह बनाने वाली दक्षिण …

सोल। दक्षिण कोरिया ने दुबई में सीरिया को 2 . 0 से हराकर लगातार दसवीं बार विश्व कप फुटबॉल में जगह बना ली है। दक्षिण कोरिया के लिये किम जिन सू और वोन चांग हून ने दूसरे हाफ में गोल दागे। कतर में होने वाले 32 टीमों के विश्व कप में जगह बनाने वाली दक्षिण कोरिया 15वीं टीम है। एशिया ग्रुप ए क्वालीफायर में तीसरे स्थान पर काबिज संयुक्त अरब अमीरात से उसके 11 अंक अधिक है जबकि उसे दो मैच और खेलने है।

क्वालीफाई कर चुके ईरान ने यूएई को 1 . 0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी और तीसरे स्थान की टीम प्लेआफ खेलेगी। ग्रुप बी में जापान ने सउदी अरब को 2 . 0 से हराया। सउदी अरब अभी भी 19 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि जापान उससे एक अंक पीछे है। आस्ट्रेलिया ने ओमान से 2 . 2 से ड्रॉ खेला और वह 15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

संबंधित समाचार