धड़कन के रीमेक में काम करना चाहते हैं अहान शेट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपने पापा की सुपरहिट फिल्म धड़कन के रीमेक में काम करना चाहते हैं। अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की है। View this post on Instagram A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty) अहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘आस्क …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपने पापा की सुपरहिट फिल्म धड़कन के रीमेक में काम करना चाहते हैं। अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की है।

अहान ने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘आस्क मी एनिथिंग’ के दौरान कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने अहान से पूछा कि वह अपने पिता की किस फिल्म का रीमेक पर काम करना पसंद करेंगे।

अहान ने फिल्म धड़कन का एक पोस्टर साझा करके जवाब दिया कि वह इस फिल्म की रीमेक में काम करना पसंद करेंगे। गौरतलब है कि 2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने लीड रोल किया था।

संबंधित समाचार