जसपुर: चुनाव के लिए लाई जा रही 180 पेटी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
जसपुर, अमृत विचार। स्थानीय अभिसूचना इकाई व पुलिस की संयुक्त टीम ने चुनाव हेतु कैंटर में लाद कर लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब की 180 पेटियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कैंटर चालक फरार हो गया । पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया । विधानसभा चुनाव …
जसपुर, अमृत विचार। स्थानीय अभिसूचना इकाई व पुलिस की संयुक्त टीम ने चुनाव हेतु कैंटर में लाद कर लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब की 180 पेटियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कैंटर चालक फरार हो गया । पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया ।
विधानसभा चुनाव को सकुशल कराये जाने को लेकर चलाये गये अभियान के तहत स्थानीय अभिसूचना इकाई व पुलिस की संयुक्त टीम ने जसपुर-काशीपुर मार्ग पर चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां लादकर ला रहे कैंटर संख्या- यूपी 21 बीएन-3473 को पकड़ने का प्रयास किया को चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया।
जबकि एक युवक कैंटर में बैठा था। जिस ने अपना नाम राहुल व पता निकट ठाकुर मंदिर, जसपुर बताया। कैंटर की तलाशी लिये जाने पर उसमें अंग्रेजी शराब की 180 पेटियां बरामद कीं ।पेटियों व बोतलों पर अरूणाचल प्रदेश के रैपर लगे हुए हैं। पुलिस ने अवैध शराब की पेटियों के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया ।
अवैध शराब पकड़ने वाली टीम में कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा एसएसआई एनके बचकोटी एसआई हेम चंद्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्ण कुमार व एसआई विनोद कुमार यादव (एलआईयू ) तथा कांस्टेबल सूरज कुमार सुभाष कुमार, अवधेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद व पवन कुमार (एलआईयू) शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह व सीओ वीर सिंह ने अवैध शराब पकड़ने वाली संयुक्त टीम कीसराहना की ।
