पथरी के आपरेशन में भोजन की नली में मारा कट, मरीज की जान पड़ी खतरे में
हरियाणा। जींद के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला के उपचार के दौरान लापरवाही के आरोप में आज जमकर हंगामा किया। दुर्गा कालोनी निवासी सुमित ने बताया कि उनकी मां बबली शर्मा की पित्त की थैली में पथरी थी और 30 दिसंबर को वह रोहतक रोड स्थित राज अस्पताल गये थे। अस्पताल …
हरियाणा। जींद के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला के उपचार के दौरान लापरवाही के आरोप में आज जमकर हंगामा किया। दुर्गा कालोनी निवासी सुमित ने बताया कि उनकी मां बबली शर्मा की पित्त की थैली में पथरी थी और 30 दिसंबर को वह रोहतक रोड स्थित राज अस्पताल गये थे।
अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन किया गया औैर छुट्टी दे दी गई। उसके बाद मां को पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह कई बार अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सक यही कहते रहे कि पेट में गैस बनने के करण दर्द हो रहा है और आठ-दस दिन में सब ठीक हो जाएगा।
सुमित के अनुसार लेकिन उनकी मां की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और 15 जनवरी को हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गय जहां चिकित्सकों ने बताया कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान पेट के खाने की नली में कट लग गया और उसके कारण पूरे पेट में पानी भर गया है।
जिसका सीधा असर लीवर पर पड़ रहा है। सुमित के अनुसार उन्होंने वहां मां का उपचार करवाया जिस पर लगभग आठ लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने बताया कि आठ लाख रुपये की व्यवस्था करने के लिए उन्हें अपना घर ही गिरवी रखना पड़ा।
उन्होंने बताया कि चूंकि अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो क्लेम के लिए वह कालोनी के लोगों के साथ यहां पहुंचे हैं और पैैसे लिये बिना वापस नहीं जाएंगे।
परिजनों के लामबंद होने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों की बातचीत अस्पताल संचालक से करवाई और उसके बाद शांत हुए। जिसके बाद परिजन वापस लौटे।
ये भी पढ़ें-
