लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में वेटर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बेहजम-खीरी,अमृतिवचार। थाना नीमगांव की बेहजम पुलिस चौकी क्षेत्र में देवाई मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान वेटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कमरे के बाहर दरवाजे के सामने पड़ा था। लोग उसे लेकर बेहजम सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने वेटर को मृत घोषित कर दिया है। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार …
बेहजम-खीरी,अमृतिवचार। थाना नीमगांव की बेहजम पुलिस चौकी क्षेत्र में देवाई मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान वेटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कमरे के बाहर दरवाजे के सामने पड़ा था। लोग उसे लेकर बेहजम सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने वेटर को मृत घोषित कर दिया है।
मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस चौकी व कसबा बेहजम निवासी रामू गुप्ता के नाती 13 वर्षीय मयंक का देवाई मुंडन संस्कार समारोह था।
यह समारोह ननिहाल में स्थित कन्हैया इंटर कालेज चल रहा था। कार्यक्रम में इसी पुलिस चौकी के गांव सकेथू निवासी अवधेश कश्यप (28) अपने अन्य साथियों के साथ वेटर का काम करने कार्यक्रम में आया था। वह अपनी ननिहाल ग्राम पंचायत बहादुर के मजरा आल्हापुर स्थित ननिहाल में रहता था।
बताते हैं कि वेटर अवधेश कश्यप ने मेहमानों को चाय-नाश्ता कराया। उसके बाद वह भी लोगों के साथ पार्टी में डांस करने लगा। कुछ देर बाद लोगों ने उसे कमरे के दरवाजे के बाहर पड़ा देखा। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। लोग उसे आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने करंट लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वेटर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
वह अपने पीछे एक सात साल की पुत्री पंक्षी देवी, दो पुत्र व पत्नी को छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकरन राजकरन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टता अवधेश की मौत करंट लगने से होना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमरोहा : ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
