अयोध्या: पीएम मोदी ने वर्चुअल रैली में भरा कार्यकर्ताओं में जोश, संवाद सुनने उमड़े लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी पीएम मोदी ने काम किया। गोसाईगंज के रामबली इंटर कॉलेज में जिला महामंत्री व कार्यक्रम प्रमुख राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश …

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी पीएम मोदी ने काम किया। गोसाईगंज के रामबली इंटर कॉलेज में जिला महामंत्री व कार्यक्रम प्रमुख राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों, किसानों के प्रति समर्पित है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है।

बीजेपी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

इस दौरान अयोध्या विधान सभा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ। महंत कमल नयन दास, विनय कटियार, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काट कर किया।

इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी में उत्साह का माहौल है। सभी को इसका लाभ बिना भेद भाव के मिला है।

हमले को लेकर भाजपाइयों ने सपा पर लगाए आरोप

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को चेकिंग के दौरान अभय सिंह की गाड़ी से लाठी, डंडे व पत्थर बरामद हुए हैं। इसका मतलब है कि अभय सिंह चुनाव में अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने मामले की जांच व प्रशासन से अभय सिंह की गाड़ियों के साथ रहने की अपील की है।

वहीं महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा घटना की निंदा करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है। इस दौरान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: कोहरा पड़ा भारी, हवा में दस मिनट तक उड़ता रहा रक्षा मंत्री का उड़नखटोला

संबंधित समाचार