बरेली: अराजकतत्वों पर ग्राम प्रधान रखेंगे नजर, देंगे रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों को अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई अराजकता करता है तो इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों को अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

अगर कोई अराजकता करता है तो इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। जिले में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार कवायद कर रहा है। खासतौर पर संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीक से चुनाव संपंन्न कराया जाना चुनौती बनी हुई है।

हालांकि पुलिस महकमा शातिर अपराधियों पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र पर कोई भी व्यक्ति अराजकता न करे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधानों को अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का काम करता है, तो इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस अधिकारी चुनाव में खलल डालने वालों पर कार्रवाई करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपंन्न कराए जाने के लिए ग्राम प्रधानों को अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: कोहरा पड़ा भारी, हवा में दस मिनट तक उड़ता रहा रक्षा मंत्री का उड़नखटोला

संबंधित समाचार