बरेली: अभिभावकों के जरिये इतिहास जानेंगे बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिन रीडिंग कैंपेन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिये छात्रों को पाठ्य सामग्री मुहैया कराने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता मिशन के अंतर्गत शुरू होने वाले इस अभियान में छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी समय …

बरेली,अमृत विचार। शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिन रीडिंग कैंपेन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिये छात्रों को पाठ्य सामग्री मुहैया कराने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता मिशन के अंतर्गत शुरू होने वाले इस अभियान में छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी समय देना पड़ेगा।

अभिभावकों को सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सभी विषयों से संबंधित रोचक कहानियां व उपयोगी सामग्री व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराई जाएगी जिसे अभिभावकों को शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से बच्चों को पढ़ने के लिए देना होगा।

8वीं तक के बच्चों के लिए रीडिंग अभियान की शुरूआत की जा रही है। सभी कक्षाओं के लिए शैक्षिक कैलेंडर तैयार कराया गया है जिससे निर्धारित समय में बच्चों को पढ़ाया जा सके। अभिभावकों के लिए शिक्षण गाइड बनाकर विभाग बच्चों को शिक्षित कर रहा है।

अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। रोजाना अलग-अलग विषयों पर आधारित कहानियां पढ़ाई जाएंगी। बुलबुलों का राज कहानी सोमवार, मंगलवार को कविता, बुधवार को उल्लू है क्या कहानी, गुरुवार को लकड़ी की काठी कविता, शुक्रवार को बिल्ली के बच्चे कहानी, शनिवार को बारिश की कविता पढ़ाई जाएगी।
कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई
तीसरी से 5वीं तक के बच्चे सोमवार को ख्याली पुलाव, मंगलवार को पांच खंभों वाला गांव और मेरे लिए सबसे कीमती चीज खेल, बुधवार को ऑडियो गेम-पहेलियों की दुनिया और आओ साथ मिलकर कहानियां बनाएं, बृहस्पतिवार को आओ कहानी बनाएं वीडियो और अंत आप लिखो लेखन, शुक्रवार को कहां गई गेंद और चांद पर जाने की कहानी, शनिवार को जादुई बीज की कहानी और गेंद व बल्ले की कहानी।

इसके बाद 6 से 8 वीं तक के बच्चे सोमवार को पीपल का पेड़ कहानी, मंगलवार को द ऑटो दैट फ्ल्यू- रीड अलोंग, बुधवार को किंग ऑफ ट्रीज कहानी, गुरुवार को सेविंग टर्टल्स- रीड अलांग, शुक्रवार को द हंग्री आंट कहानी, शनिवार को हूज रिस्पॉसिबल-रीड अलोंग की पढ़ाई करेंगे ।

बेहद रोचक और आकर्षक रूपरेखा तैयार कराई गई है। यह व्यवस्था इन दिनों के अलावा ऑनलाइन शिक्षण के लिए भी लाभकारी होगी। इस संबंध में सभी पाठ्यक्रमों की सूची और लिंक प्राप्त हो गए हैं।
—विनय कुमार, बीएसए
ये भी पढ़ें-

बरेली: चुनाव में खपाने को आयी शराब पकड़ी

संबंधित समाचार