पंजाब: बीएसएफ ने फिरोजपुर सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाक घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ पंजाब के जनसंपर्क अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बुधवार की देर शाम बीओपी केएस वाला के क्षेत्र में एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते …
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाक घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ पंजाब के जनसंपर्क अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बुधवार की देर शाम बीओपी केएस वाला के क्षेत्र में एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा। खतरे को भांपते हुए जवानों ने घुसपैठिये पर गोली चलाई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है।
ये भी पढ़े-
संसद में राहुल गांधी की इस बात से खफा हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लगाई डांट और कहा…
