आगरा: कल फिर मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, सात फरवरी को बदलेगा मौसम
आगरा। आज सुबह फिर से मौसम में बदलाव दिखा। सुबह धुंध छाई रही। जिले में धूप नहीं निकली और ठंडी हवा से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने कल यानि 4 फरवरी को फिर से बारिश होने का अनुमान लगाया है। आज सुबह 10 बजे तक धुंध तो साफ हो गई, लेकिन बादल छाने के …
आगरा। आज सुबह फिर से मौसम में बदलाव दिखा। सुबह धुंध छाई रही। जिले में धूप नहीं निकली और ठंडी हवा से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने कल यानि 4 फरवरी को फिर से बारिश होने का अनुमान लगाया है।
आज सुबह 10 बजे तक धुंध तो साफ हो गई, लेकिन बादल छाने के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को आगरा में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है। हवा भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं, बुधवार को सुबह से अच्छी धूप खिली है। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज फिर मौसम बदल गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते इस सप्ताह मौसम बदला रहेगा। तीन-चार फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच और छह फरवरी को कोहरा छा सकता है। सात फरवरी को फिर से बारिश की आशंका है।
पढ़ें- बरेली: सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिनों तक रहेगी गलन
