कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने केजरीवाल को बताया ‘छोटा मोदी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ”छोटा मोदी” करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को ”कवरिंग फायर” देने आए हैं जो तटीय राज्य में अपना आधार ”खो” रही है। सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली …

पणजी। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ”छोटा मोदी” करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को ”कवरिंग फायर” देने आए हैं जो तटीय राज्य में अपना आधार ”खो” रही है। सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को ”बहुरूपिया” बताया।

आप नेता पर हमला करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि, केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने लोकायुक्त एवं लोकपाल की शपथ ली थी। वह कांग्रेस का विरोध कर सत्ता में आए थे। लोकपाल कहां है? यह कहां चला गया? अरविंद केजरीवाल अब लोकपाल के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल आम आदमी की बात करते थे और अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले धन के स्रोत के बारे में बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, शीला दीक्षित (दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री) विज्ञापनों पर 100 करोड़ रुपये खर्च करती थीं वहीं केजरीवाल विज्ञापनों पर 1100 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने पारदर्शिता और ईमानदारी की शपथ ली थी। सुरजेवाला ने कहा कि, आम आदमी की सरकार कहां है? अरविंद केजरीवाल छोटा मोदी हैं। उनका तरीका, संस्कृति और तानाशाही संकेत देते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक क्लोन हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आप के संयोजक भाजपा की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल बहुरूपिया हैं। अरविंद केजरीवाल आरएसएस या भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। केजरीवाल गोवा और उत्तराखंड में भाजपा को कवरिंग फायर दे रहे हैं जो इन राज्यों में अपना जनाधार खो रही है।

इसे भी पढ़ें-

देश के 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों, संक्रमण दर में आई कमी: सरकार

 

संबंधित समाचार