हल्द्वानी: महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार रात महिला ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी संजू कुमार यहां कुसुमखेड़ा में पत्नी सुनीता देवी (20) व एक साल की बेटी के साथ रहता था। संजू पेशे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार रात महिला ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी संजू कुमार यहां कुसुमखेड़ा में पत्नी सुनीता देवी (20) व एक साल की बेटी के साथ रहता था। संजू पेशे से मजदूर है। बताया जाता है कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया और इधर कमरे में अकेली सुनीता ने फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद जब संजू कमरे में पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सामने पत्नी फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में उसने पड़ोसियों की मदद से सुनीता को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस में संजू ने बताया कि उसके और पत्नी के बीच अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते सुनीता ने यह कदम उठाया।

संबंधित समाचार