भाजपा सरकार में ही हो सकती है आम आदमी की आवाज बुलंद : राजीव सिंह
झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झांसी की बबीना विधासभा सीट से उम्मीदवार और वर्तमान विधायक राजीव सिंह पारीछा ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी की आवाज बुलंद करने का काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में ही संभव है। इस सीट से 2017 में जीत का परचम लहराने वाले भाजपा विधायक पर …
झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झांसी की बबीना विधासभा सीट से उम्मीदवार और वर्तमान विधायक राजीव सिंह पारीछा ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी की आवाज बुलंद करने का काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में ही संभव है। इस सीट से 2017 में जीत का परचम लहराने वाले भाजपा विधायक पर पार्टी ने इस बार फिर दांव खेला है और श्री पारीछा भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर जाकर इस बार फिर से विजय प्राप्त करने की उम्मीद में लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं।
इसी क्रम में आज वह बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपरा, मडौरा, बराटा, लिधौरा, बेहटा पालर, जौरी खुर्द, जौरी बुजुर्ग आदि ग्रामों में जनसम्पर्क अभियान पर निकले और दावा किया कि भाजपा सरकार ही आम आदमी की सच्ची हितैषी है और उसी के शासनकाल में हर आदमी को अपनी बात रखने का अधिकार भी मिलता है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: जमीन पर लोन लेकर खरीदा ट्रैक्टर, वो भी हो गया चोरी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो मालिक पहुंचा कोर्ट
राजीव सिंह ने बताया कि इस कार्यकाल में बबीना विधानसभा के नगरीय क्षेत्र का तो काफी विकास हुआ लेकिन विभिन्न गांवों में अभी और काम किया जाना है। भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर सकती है और उसने यह करके भी दिखाया है इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार फिर बबीना सीट पर कमल खिलाकर विकास की धारा को आगे बढ़ाये।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की पोस्ट पर रखें नजर, आचार संहिता उल्लंघन पर कराएं कार्रवाई
