मुरादाबाद : बुनियादी शिक्षा व संख्यात्मक ज्ञान को शिक्षण में करें शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार को समाप्त हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा व संख्यात्मक ज्ञान के बारे में जानकारी देकर बच्चों को शिक्षा देने के तरीके बताए। नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में प्रशिक्षण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार को समाप्त हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा व संख्यात्मक ज्ञान के बारे में जानकारी देकर बच्चों को शिक्षा देने के तरीके बताए।

नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में प्रशिक्षण के आखिरी दिन फीडबैक प्राप्त कर गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। बुनियादी शिक्षा में संख्यात्मक ज्ञान, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कोविड काल के दौरान बदली परिस्थिति में बच्चों और शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव के अलावा गुणा-भाग के आंकलन की जानकारी दी गई।

नगर शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार ने बुनियादी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती कक्षा में ही बच्चों की समझ सही से विकसित हो जाएगी तो उन्हें बाद में कठिनाई नहीं होगी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर व्योम गुप्ता, आशीष कुमार, मुकुल कौशिक, श्वेता चहल, राहुल शर्मा, नीलम, विष्णु भारद्वाज आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार