बिजनौर : दिव्यांगों और बुजुर्गों ने घर से किया मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को चुनाव आयोग द्वारा इस बार घर पर वोट डालने की सुविधा दिए जाने के बाद गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित टीम ने वोटरों के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डलवाये गये। पोस्टल बैलेट के मतदान के …

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को चुनाव आयोग द्वारा इस बार घर पर वोट डालने की सुविधा दिए जाने के बाद गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित टीम ने वोटरों के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डलवाये गये। पोस्टल बैलेट के मतदान के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सभी गाइडलाइंस का पालन किया गया।

पहली बार विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक की आयु के वोटरों को पोस्टल बैलेट से वोट देने के चुनाव आयोग के आदेश के बाद गुरुवार को नगर के लिए जारी की 17 वोटरों की लिस्ट में ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह चौहान, पीठासीन अधिकारी प्रथम मुशर्रफ महमूद द्वितीय विचित्र कुमार लेखपाल कमल कुमार शर्मा, कैमरामैन सुभाष कुमार सहित पुलिस बल की मौजूदगी में 17 वोटरों में से 15 वोटरों द्वारा वोट डाले गए।

दो वोटरों के मौके पर मौजूद न होने के कारण टीम न मौके पर मौजूद न मिल पाए वोटरों के घर नोटिस चस्पा किया गया। जिसमें एक बार फिर 5 फरवरी को टीम पुनः दोबारा दोनों वोटरों के घर पहुँचकर उनका वोट डलवाने का प्रयास करेंगें। बताया कि विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा दी गई सूची के आधार पर ही मतदान की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है तथा चुनाव आयोग की दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है। अगली सूची के आधार पर शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा।

संबंधित समाचार