AIMIM प्रमुख ओवैसी की गाड़ी पर गोलीबारी करने वाले दोनों हमलावर गिरफ्तार, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मेरठ की एक जनसंपर्क यात्रा से लौट रहे एआईएमआईएम प्रमुख असददुद्दीन ओवैसी के काफिले की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे जिसके बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने …

लखनऊ। मेरठ की एक जनसंपर्क यात्रा से लौट रहे एआईएमआईएम प्रमुख असददुद्दीन ओवैसी के काफिले की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे जिसके बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने एक आरोपी को गाजियाबाद से जबकि दूसरे आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।

टोल प्लाजा क्रास करते समय ओवैसी पर हुई थी गोलीबारी

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के छिजारसी टोल प्लाजा क्रॉस करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख की गाड़ी पर दो युवकों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में ओवैसी के ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी भगा दी थी जिससे ओवैसी की जान बच गई थी। इस हादसे में ओवैसी की गाड़ी पंचर हो गई थी और उन्होंने दूसरी गाड़ी बदलकर आगे की यात्रा की थी। इस घटनाक्रम के बाद यूपी का सियासी बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है और विपक्ष को योगी सरकार पर हमला करने का एक और मौका हाथ लग गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सरोजनीनगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के नामांकन में नहीं दिखीं मंत्री स्वाति सिंह

संबंधित समाचार