UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने CM योगी के ‘गर्मी उतारने’ वाले बयान पर कसा तंज, कहा- ये सीएम की भाषा नहीं हो सकती…
कुशीनगर। स्वामी प्रसाद मौर्य पहली बार कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते समय स्वामी प्रसाद, योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। स्वामी प्रसाद ने कहा कि योगी को राष्ट्रीय नेताओं की कृपा से सीएम का पद मिला है लेकिन अब जिंदगी में कभी उस पद पर नहीं आयेंगे। मौर्य …
कुशीनगर। स्वामी प्रसाद मौर्य पहली बार कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते समय स्वामी प्रसाद, योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। स्वामी प्रसाद ने कहा कि योगी को राष्ट्रीय नेताओं की कृपा से सीएम का पद मिला है लेकिन अब जिंदगी में कभी उस पद पर नहीं आयेंगे।
मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ वोट के सौदागर हैं। योगी के अलोकतांत्रिक चेहरे को जनता ने देख लिया है। योगी आदित्यनाथ के गर्मी उतारने वाले सवाल पर मौर्य ने कहा कि किसी की गर्मी उतारने की बात करना सीएम की भाषा नहीं हो सकती है। वे सीएम नहीं गुंडे, मवाली की भाषा बोल रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने कहा कि योगी जी अपनी चिंता करें, 10 मार्च के बाद खुद गर्मी उतर जायेगी. इस तरह की भाषा कोई जन प्रतिनिधि नहीं बोल सकता है।
