मुरादाबाद : ऑटो चालक ने फंदे से लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ऑटो चालक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य भी इकट्ठा कराए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ऑटो चालक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य भी इकट्ठा कराए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मझोला थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी जयंतीपुर निवासी 32 वर्षीय रिंकू जैन ऑटो चालक था। उसके परिवार में पत्नी शैलजा जैन के अलावा दो बच्चे कृष्णा और तीन महीने का रुद्रा जैन हैं। रिंकू पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बहन आशा गुप्ता पत्नी सुभाष अग्रवाल के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रहता था। बड़े भाई नरेश जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर वह 12 बजे काम पर गया था। लगभग तीन बजे शराब के नशे में वापस लौटा और कमरे में चला गया। उसे नशे में देख शैलजा दोनों बच्चों के साथ भूतल पर रहने वाली अपनी ननद आशा गुप्ता के पास आकर बैठ गई। देर शाम करीब सात बजे नरेश की रिंकू से फोन पर बात भी हुई थी।

करीब सवा आठ बजे शैलजा ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि रिंकू ने कमरे में फांसी लगा ली है। इसके बाद नरेश पत्नी और बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे। तब शैलजा ने बताया कि घटना के समय वह ननद के पास नीचे बैठी थी। ऊपर रिंकू कमरे में अकेला था। इस दौरान उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत में लगे पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

 

संबंधित समाचार