बाराबंकी: हैदरगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेती को हो सकता है भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते खेती को बड़ा नुकसान होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सभी शनिवार को भी बादल छाए रहने की आशंका जताई है। बारिश का यह सिलसिला गुरुवार …

बाराबंकी। जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते खेती को बड़ा नुकसान होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सभी शनिवार को भी बादल छाए रहने की आशंका जताई है।

बारिश का यह सिलसिला गुरुवार की शाम ही प्रारंभ हो गया था। शुक्रवार को जहां जिले के कुछ हिस्सों में धूप खिली रही वही हैदर गढ़ तहसील क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। बाराबंकी आलू की खेती के लिए जाना जाता है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसी ही बारिश होती रही तो आलू के साथ-साथ सरसों, मटर की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। अफीम यानी पोस्ता की फसल भी नष्ट हो सकती है।

पढ़ें- बिहार, ओडिशा, असम में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए 1600 करोड़ की स्वीकृति

संबंधित समाचार