मुरादाबाद : बूथ कर्मी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र बनने वाले नगर क्षेत्र सभी परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक नगर संसाधन केंद्र, सिविल लाइन पर हुई। इसमें मतदान केंद्र वाले स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओ क्रियाशील शौचालय, पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर, प्रत्येक कक्ष में डस्टबिन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र बनने वाले नगर क्षेत्र सभी परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक नगर संसाधन केंद्र, सिविल लाइन पर हुई। इसमें मतदान केंद्र वाले स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओ क्रियाशील शौचालय, पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर, प्रत्येक कक्ष में डस्टबिन और बिजली की सुचारू व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार सरकारी स्कूलों जिनमें जिनका उपयोग मतदान केंद्र के रूप में होता है उनकी विद्यालयवार समीक्षा की। प्रधानाध्यापकों को आवश्यक सुविधाएं सुचारू कराने की जानकारी दी। उन्होने प्रधानाध्यापकों से कहा कि पोलिंग पार्टियों के पहुंचेने के दिन 13 फरवरी से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाए। जिससे मतदान पार्टियों के पहुंचने पर सभी विद्यालय खुले मिले और वहां साफ-सफाई भी करा ली गई हो।
बैठक में तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने विद्यालय की बिजली कटी होने की जानकारी दी। जिसकी सूचना तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी गई। इसके अलावा बैठक में डीबीटी के माध्यम से धनराशि के बच्चों के अभिभावकों के खाते में पहुंचने की भी समीक्षा की गई। बैठक का संचालन राहुल शर्मा ने किया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कौशिक, राहुल शर्मा, वसीम मसरूर, शहनाज अख्तर, रेहाना परवीन, उषा कुमारी, रत्नेश बाला,प्रतिमा कुमारी, विनीता सिंह, आयशा नूर,अब्दुल गफ्फार, विष्णु भारद्वाज सहित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों मौजूद रहे।
