बरेली: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, अंश प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक लेखपाल का है जो अंश प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपए ले रहा है। नहीं देने पर काम न करने की बात कही जा रही है। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक लेखपाल का है जो अंश प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपए ले रहा है। नहीं देने पर काम न करने की बात कही जा रही है। चर्चा यह भी है कि जब लेखपाल को रिश्वत वाले वीडियो की जानकारी हुई तो पूरा लेखपाल यूनियन पीड़ित को धमकाने लगा। उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कही जाने लगी। हालांकि बाद में किसी फैसले पर भी हस्ताक्षर की बात सामने आई है।

वीडियो मीरगंज का बताया जा रहा है
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मीरगंज का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मीरगंज के बल्ली गांव के दो युवकों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अंश प्रमाण का आवेदन किया था। लेकिन हलका लेखपाल के रिपोर्ट न लगाने से उनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। दोनों युवक 28 जनवरी को लेखपाल के पास तहसील पहुंचे थे। जहां लेखपाल ने 700 रुपए प्रति अंश प्रमाण पत्र हिसाब से खर्चा बताते हुए कहा कि इस समय चुनाव चल रहा है, अधिकारी भी नहीं हैं। फिर भी मैं किसी तरह आपका काम करा दूंगा।

दो प्रमाण पत्रों के लिए 800 रुपए
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब युवक ने रुपए देने से मना किया तो लेखपाल ने अंश प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया। बाद में युवक ने दो अंश प्रमाण पत्र बनाने के लिए लेखपाल को 800 रुपए दिए। उधर, दूसरी ओर इस पूरे मामले का दूसरा युवक वीडियो बना रहा था। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

झूठी कार्रवाई की देने लगे धमकी
चर्चा है कि लेखपाल की रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद उस लेखपाल को बचाने के लिए लेखपाल यूनियन के कुछ पदाधिकारी उसके पास पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाने वाले युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मगर बाद में किसी फैसले पर हस्ताक्षर करा लिया। इस बारे में जब मीरगंज के तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि पीड़ित पक्ष किसी तरह की शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए हुआ केंद्रों का निर्धारण

 

संबंधित समाचार