रुद्रपुर: जिले में 214 दिव्यांग मतदाता चुनेंगे अपना नेता
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में 214 दिव्यांग मतदाता अपने विधायक को चुनने के लिए निष्पक्ष और मनपसंद चुनाव कर सके, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। उनके लिए 130 व्हीलचेयर दिव्यांग बूथ पर मौजूद रहेंगी। वहीं ब्रेल लिपि बैलेट पेपर को स्पर्श कर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। उनके लिए …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिले में 214 दिव्यांग मतदाता अपने विधायक को चुनने के लिए निष्पक्ष और मनपसंद चुनाव कर सके, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। उनके लिए 130 व्हीलचेयर दिव्यांग बूथ पर मौजूद रहेंगी। वहीं ब्रेल लिपि बैलेट पेपर को स्पर्श कर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। उनके लिए 1488 ब्रेल लिपि बैलेट पेपर तैयार कराए जा रहे हैं, जो कि जिले के हर बूथ पर एक दिया जाएगा।
मतदान करने का अधिकार हर वोटर को होता है। सामान्य व्यक्ति तो स्वत: सक्षम होता है बूथ तक पहुंचकर मतदान करने को। लेकिन कई ऐसे मतदाता भी हैं जो सामान्य की तुलना में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के अलावा दिव्यांग भी आते हैं। दिव्यांगों को मतदान को लेकर परेशानी न आए, इसलिए निर्वाचन विभाग ने उनके लिए ब्रेल लिपि बैलेट पेपर की व्यवस्था की है। इसके साथ ही मैग्नीफाई ग्लास भी आएंगे। इन्हें छूकर नेत्रहीन दिव्यांग अपने पसंद के चुनाव चिह्न को महसूस कर वोट कर सकेंगे।
कहां कितने दिव्यांग मतदाता
बाजपुर 36
सितारगंज 30
नानकमत्ता 30
खटीमा 30
किच्छा 29
जसपुर 23
काशीपुर 22
रुद्रपुर 12
गदरपुर 07
