बाजपुर: मिठाई विक्रेता के पास से नशे के इंजेक्शन बरामद, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना व उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे की मुख्य सड़क के किनारे स्थित रवि मिष्ठान भंडार के मालिक रवि कुमार को नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार नशे के इंजेक्शन लेकर अपनी दुकान …

बाजपुर, अमृत विचार। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना व उच्चाधिकारियों के आदेश पर कस्बे की मुख्य सड़क के किनारे स्थित रवि मिष्ठान भंडार के मालिक रवि कुमार को नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार नशे के इंजेक्शन लेकर अपनी दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ा था, जोकि नशे के इंजेक्शन कहीं बेचने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने रवि के पास से 45 इंजेक्शन बरामद किए हैं, उससे पता किया जा रहा है कि यह इंजेक्शन वह कहां से लाता है जिससे मुख्य आरोपित तक पहुंचा जा सके।

आरोपी ने पूछताछ में नशे के इंजेक्शन उत्तर-प्रदेश क्षेत्र रामपुर जनपद से किसी व्यक्ति से प्राप्त करने की बात कही है। बताते चलें कि क्षेत्र में कुछ लोग लंबे वक्त से युवाओं तक को नशीली दवाइयों की आपूर्ति करा रहे हैं। चुनाव के समय सख्ती के कारण अब नजदीकी बॉर्डर से आपूर्ति की जा रही है। बताया जाता है कि रामपुर व ऊधमसिंह नगर में बरेली से स्मैक, चरस, नशे के इंजेक्शनों की आपूर्ति हो रही है, जो आम दुकानों के माध्यम से नशे के आदी व्यक्तियों तक पहुंच रही है, इसमें कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी में बताए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार