बाजपुर: फर्जी हस्ताक्षरों से जमीन नाम कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। फर्जी हस्ताक्षरों से पारिवारिक समझौता दिखा जमीन नाम कराने का मामला प्रकाश में आने के बाद भूमि मालिक द्वारा कोतवाली बाजपुर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी सेवक सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने तहरीर देकर कहा है कि गांव में खसरा नंबर 43/2 रकवा 0.1930 हेक्टेयर भूमि …
बाजपुर, अमृत विचार। फर्जी हस्ताक्षरों से पारिवारिक समझौता दिखा जमीन नाम कराने का मामला प्रकाश में आने के बाद भूमि मालिक द्वारा कोतवाली बाजपुर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी सेवक सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने तहरीर देकर कहा है कि गांव में खसरा नंबर 43/2 रकवा 0.1930 हेक्टेयर भूमि उसके नाम माल कागजात में दर्ज थी। उपरोक्त आराजी की खतौनी तहसील बाजपुर से निकलवाने पर ज्ञात हुआ कि यह भूमि उसके भाई दिलबाग सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम बन्नाखेड़ा द्वारा एक फर्जी पारिवारिक समझौतानामा बनाकर नाम करवा ली है जिसमें गुरदीप सिंह पुत्र मंगा सिंह गवाह है।
आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल से हमसाज होकर उसकी जमीन अपने नाम कराई गई है, पारिवारिक समझौतानामा में उसके फर्जी हस्ताक्षर हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
