जसपुर: बारिश और तेज हवाओं से खेतों में गिरी फसल, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। बारिश से गहरे तल वाले खेतों में पानी भरने और तेज हवाएं चलने से फसलें खेतों में ही बिछ गई हैं। इससे फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गहरे तल वाले खेतों में खड़ी गेंहू, लाही, मटर व सरसों की फसलों में काफी ज्यादा वर्षा का पानी …

जसपुर, अमृत विचार। बारिश से गहरे तल वाले खेतों में पानी भरने और तेज हवाएं चलने से फसलें खेतों में ही बिछ गई हैं। इससे फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गहरे तल वाले खेतों में खड़ी गेंहू, लाही, मटर व सरसों की फसलों में काफी ज्यादा वर्षा का पानी भर गया है। गेहूं, लाही-सरसों व मटर की फसलें अधिक पानी को बर्दाश्त नहीं कर पातीं और खराब हो जाती हैं।

इधर, भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश महासचिव बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी ने वर्षा से किसानों की फसलों का नुकसान होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वर्षा से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ था। लेकिन शासन-प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि वर्षा से हुए नुकसान का आकलन कर संबंधित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

संबंधित समाचार