बदायूं: बुजुर्ग की बाइक महिला से टकराई, लोगों ने की पिटाई, ईलाज के दौरान मौत
उघैती,अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी ओमकार (50) पुत्र रामचंद्र कस्बा उघैती में आरा मशीन पर ठेकेदारी का काम करते थे। सोमवार को शाम के समय वह आरा मशीन पर काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव ईखखेड़ा के पास एक महिला से टकरा गए। दोनों ही गंभीर रूप से …
उघैती,अमृत विचार। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी ओमकार (50) पुत्र रामचंद्र कस्बा उघैती में आरा मशीन पर ठेकेदारी का काम करते थे। सोमवार को शाम के समय वह आरा मशीन पर काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव ईखखेड़ा के पास एक महिला से टकरा गए।
दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बुलाया। रुदायन स्थित एक अस्पताल में भेजा। हालत गंभीर होने पर ओमकार को उनके परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। जहां शुक्रवार को ओमकार की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों का कहना है कि महिला से टक्कर होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने ओमकार को बुरी तरह पीटा था। जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ी थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: नानी के घर से धेवती फरार, पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट
