बिजनौर : देवप्रयाग में खाई में गिरा ट्रक, दो युवकों की मौत, चार घायल
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंडावली थाना क्षेत्र के दो युवकों की पहाड़ पर मजदूरी के लिए गए थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जबकि उनके चार अन्य साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला के निकट ग्राम टांडा रतन …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंडावली थाना क्षेत्र के दो युवकों की पहाड़ पर मजदूरी के लिए गए थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जबकि उनके चार अन्य साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला के निकट ग्राम टांडा रतन निवासी सोनू पुत्र राम सिंह व जोगराज पुत्र रेती सिंह स्थानीय स्टोन क्रेशर से ट्रक में कुछ सामान लेकर देवप्रयाग उत्तराखंड गए थे। वहां सामान उतारने के बाद लौटने समय ट्रक देवप्रयाग में ही गहरी खाई में जा गिरा।
इस दुर्घटना में उक्त दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके अन्य साथी ग्राम हकूमतपुर गांवड़ी निवासी दिनेश ठाकुर पुत्र कलुआ सिंह, विपिन, सतीश व मोहित प्रजापति पुत्र धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय प्रशासन ने खाई से निकलवा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी से मृतकों व घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
