मुख्यमंत्री को वापस भेजा जाएगा उत्तराखंड : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/आगरा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को आगरा में संयुक्त पत्रकारवार्ता से विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। दोनों नेताओं ने समाजवादी विजय रथ यात्रा से मतदाताओं के बीच पहुंचकर भी गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए समर्थन मांगा। …

लखनऊ/आगरा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को आगरा में संयुक्त पत्रकारवार्ता से विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। दोनों नेताओं ने समाजवादी विजय रथ यात्रा से मतदाताओं के बीच पहुंचकर भी गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए समर्थन मांगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता नफरत की राजनीति और समाज के बांटने वालों का सफाया करेगी। मुख्यमंत्री को वापस उत्तराखंड भेजा जाएगा। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया जनता को उससे हक और अधिकार मिल रहा है। भाजपा के लोग उसे खत्म करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर हम आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे।

आलू किसानों की हर संभव मदद करेंगे। आगरा के पास हिरनगांव में नया एयरपोर्ट बनाने का काम किया जाएगा। कहा कि महंगाई और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ खाने पीने की चीजों के दाम भी भाजपा सरकार में बहुत बढ़ गए, सरकार गरीबों और किसानों के साथ नहीं है, यह बड़े लोगों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी की नहीं है। न नौजवानों की है न किसानों की। इसने हर वर्ग को अपमानित किया है। जो लोग भी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर लखनऊ आए उन्हें लाठियों से पिटवाया।

किसान और नौजवानों को दिलाएंगे न्याय

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि बुलडोजर की धमकी और गर्मी निकाल देने जैसी भाषा से आगरा और प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। प्रदेश के किसान और नौजवान ने अपना मन बना लिया है दोनों सकारात्मक बदलाव चाहते हैं। छात्रों को पुलिस से पिटवाया। उन्होंने कहा कि हमने जो गठबंधन बनाया है, वह सामाजिक समीकरण है। हम किसानों नौजवानों और सभी वर्गों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भाजपा सरकार ने जो अन्याय और अत्याचार किया है, उसमें न्याय दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी कैंट स्टेशन पर कल से कीजिए फ्री में चार पहिया वाहन की पार्किंग

संबंधित समाचार