यूपी चुनाव: सपा सरकार में मंत्री रहे शारदा प्रसाद शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव के करीब व पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने प्रसपा से इस्तीफा दे कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये हैं। तीन बार के विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला की राजधनी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर बड़ी दखल है। बताया जाता है कि वह …
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव के करीब व पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने प्रसपा से इस्तीफा दे कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये हैं। तीन बार के विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला की राजधनी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट पर बड़ी दखल है।
बताया जाता है कि वह टिकट न मिलने से नाराज थे और निर्दल पर्चा भर दिया है। वहीं एक दिन पहले सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह और कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह शारदा प्रताप शुक्ला से मिलने पहुंचे थे और उनका आशीर्वाद मांगा था।
शनिवार को सरोजनी नगर विधानसभा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में शारदा प्रसाद भी पहुंचे। उद्घाटन समारोह में सरोजनी नगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री कौशल किशोर, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव 2022: कैंट विधानसभा का चुनावी समीकरण, कौन करेगा इस सीट का प्रतिनिधित्व?
