अमरोहा : डीएम ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शहर के एक एकेडमी स्कूल में तीन पालियों में चल रहे मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम बीके त्रिपाठी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने ने मतदान कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। अमरोहा-जोया रोड स्थित लिटिल स्कालर्स एकेडमी में तीन पालियों …

अमरोहा, अमृत विचार। शहर के एक एकेडमी स्कूल में तीन पालियों में चल रहे मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम बीके त्रिपाठी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने ने मतदान कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। अमरोहा-जोया रोड स्थित लिटिल स्कालर्स एकेडमी में तीन पालियों में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है।

शनिवार को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम मॉकपोल को भलीभांति समझ लें तथा इसमें कोई भी कन्फ्यूजन न रहे। प्रपत्र कब और कहां प्रयोग किया जाएगा व कंट्रोल यूनिट बैलट यूनिट, वीवीपैट खराब होने पर किस प्रकार चेंज किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट खराब होती है तो इसको किस तरह चेंज किया जाएगा या पूरी मशीन बदली जाएगी। इस असमंजस को प्रशिक्षण के दौरान दूर कर लें। किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान अवश्य कर लें। डीएम ने निर्देश दिए की मास्टर ट्रेनरों को शिक्षण के पश्चात अभ्यास कराया जाए। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों का एक प्रश्न पत्र लिया जाएगा और उसका परिणाम भी घोषित किया जाएगा। फेल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों का इन्क्रीमेंट रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ चन्द्र शेखर शुक्ला, एडीएम भगवान शरण, उप जिलाधिकारी अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा धनौरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार