जसपुर: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, भाजपा प्रत्याशियों के विरोध का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में केंद्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी किये जाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किये जाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान …

जसपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में केंद्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी किये जाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किये जाने का निर्णय लिया गया।

शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश महा सचिव बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने फसलों की एमएसपी पर कमेटी गठित किये जाने का वादा किया था, लेकिन आज तक कमेटी गठित नहीं की गई। सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी कांड के मास्टर माइंड अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है और उसे पद पर बनाये हुए है, जो कि किसानों का अपमान है।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए 750 किसानों के परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया। किसान आंदोलन के दौरान सीज किये गए किसानों के ट्रैक्टर अभी तक रिलीज नहीं किये गए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि उपरोक्त बातों को किसान संगठनों द्वारा गांव-गांव व डोर-टू-डोर जाकर भाजपा के उम्मीदवारों के विरोध में प्रचार किया जायेगा। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, ढिल्लो सुखदीप सिंह सहोता, देवेन्द्र सिंह,मनजिन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, हरदीप सिंह व मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार