कन्नौज: काली नदी में मिले अन्ना पशुओं के 37 शव, डीएम बोले- बाहर से बहकर आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब काली नदी में जानवरों के शव देखे गए। खबर फैल गई नदी में मृत गोवंश मिले हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के साथ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। इस पर डीएम ने शवों के कहीं औऱ से बह …

कन्नौज। जिले में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब काली नदी में जानवरों के शव देखे गए। खबर फैल गई नदी में मृत गोवंश मिले हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के साथ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। इस पर डीएम ने शवों के कहीं औऱ से बह कर आने की बात कही।

सुबह जिले से निकली काली नदी में ग्रामीणों ने गोवंशों के शव बहते देखे। इसकी सूचना आम होते तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। बात प्रशासन के आलाधिकारी तक पहुंची तो पूरा अमला सक्रिय हो गया। आननफानन जेसीबी भेजकर शव निकलवाने का काम शुरू किया गया।

इस मामले में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही एसडीएम व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर भेजा था। उनसे मिली सूचना के अनुसार कुल 37 जानवरों के शव मिले हैं। इनमें से 20 महिष वंशी यानी भैंस, भैंसा, पड़वा आदि के हैं जबकि 17 गोवंश के हैं। इनकी मौत काफी दिन पहले हुई प्रतीत हो रही है। ये शव पीछे कहीं से बहकर आए हैं। जिले में केवल दो गोशालाएं हैं जहां गोवंशों की संख्या बढ़ी है। बताया कि शवों को निकलवाकर गड्ढा खोदकर दफन करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने भरा नामांकन, इन नेताओं ने भी भरे पर्चे…

संबंधित समाचार