कन्नौज: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी रैली की अनुमति
कन्नौज। राजनीतिक दलों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निर्धारित स्थलों पर रैली की अनुमति मिलेगी। साथ ही 11 फरवरी तक किसी भी तरह के जुलूस और सभा पर रोक है। ये जानकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उम्मीदवारों संग बैठक में प्रक्षकों ने दी। सामान्य प्रेक्षक छिबरामऊ …
कन्नौज। राजनीतिक दलों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निर्धारित स्थलों पर रैली की अनुमति मिलेगी। साथ ही 11 फरवरी तक किसी भी तरह के जुलूस और सभा पर रोक है। ये जानकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उम्मीदवारों संग बैठक में प्रक्षकों ने दी। सामान्य प्रेक्षक छिबरामऊ ऊषा परमार, सामान्य प्रेक्षक तिर्वा उत्कर्ष गुप्ता, सामान्य प्रेक्षक कन्नौज रंजीथ कुमार एवं पुलिस प्रेक्षक सतीश, जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा जरूरी दिशानिर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने कहा कि 11 फरवरी तक आयोग के निर्देशों के क्रम में कोई भी रोड शो रैली बाइक रैली आदि नहीं निकाले जाएंगे। जनसभाएं निर्धारित स्थलों पर ही संबंधित आरओ की अनुमति के उपरांत ही की जाएं। बताया कि आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत जनपद के 07 विभागों से फॉर्म 12के द्वारा 37आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनका मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से दिनांक 15, 16 व 17 फरवरी को निर्धारित बूथों पर मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने प्रत्याशियों से आशा की कि वह मानक के अनुरूप ही व्यय करें।
स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रैली आदि के लिए अनुमति प्रथम प्रथम पाओ के आधार पर संबंधित आरओ द्वारा दी जाएगी। प्रेक्षकों ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अपना प्रचार वाहन किसी भी दशा में दूसरे विधानसभा क्षेत्र में संचालित नहीं करेगा अन्यथा की दशा में उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर से सुबह 8:00 बजे से रात में 8:00 बजे तक ही प्रचार प्रसार की अनुमति संबंधित आरो द्वारा दी जाएगी एवं लाउडस्पीकर वाहन में फिट नहीं कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-कन्नौज: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
