बुलंदशहर रेपकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख रुपए का मुआवजा
बुलंदशहर। जिले में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में धारा को बढ़ाते हुए आरोपियों पर 376 की धारा और बढ़ा दी है। इस पूरे मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पीड़ित परिवार …
बुलंदशहर। जिले में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में धारा को बढ़ाते हुए आरोपियों पर 376 की धारा और बढ़ा दी है। इस पूरे मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा भी दिया गया है।
पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
बता दें कि जिले के छतारी इलाके में एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था, जो कि वारदात के बाद घायल हो गया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मुद्दे को विपक्ष ने उठाते हुए योगी सरकार पर खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: रामपुर: आनी थी बेटी की बरात, कफन में लिपटे पिता समेत पांच के पहुंचे शव
