डेढ़ माह से लापता लखनऊ के कारोबारी का प्रयागराज जिले में मिला शव
लखनऊ। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र से पिछले डेढ़ माह से लापता चल रहे टायर कारोबारी मो. शोएब का प्रयागराज के शारदा नहर से शव बरामद हुआ है। शनिवार को सूचना मिलने पर कैसरबाग पुलिस के साथ शोएब के परिजन प्रयागराज पहुंचे और शव की पहचान की। सूदखोरी में साथियों ने की कारोबारी की हत्या …
लखनऊ। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र से पिछले डेढ़ माह से लापता चल रहे टायर कारोबारी मो. शोएब का प्रयागराज के शारदा नहर से शव बरामद हुआ है। शनिवार को सूचना मिलने पर कैसरबाग पुलिस के साथ शोएब के परिजन प्रयागराज पहुंचे और शव की पहचान की।
सूदखोरी में साथियों ने की कारोबारी की हत्या
गत 14 दिसंबर 2021 को संदेहास्पद तरीके से शोएब लापता हो गया था। कुछ दिनों बाद पता चला कि शोएब ब्याज पर पैसा चलाता था। उसने अपने साथियों को 20 लाख रुपया ब्याज पर दे रखा था। जिसके कारण चार साथियों ने मिलकर शोएब की हत्या कर दी थी। पुलिस ने चोरों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पर अब जाकर शोएब का शव बरामद हो सका है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भरे ट्वीट पर चौकन्नी हुई पुलिस
